Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeग्रेटर नोएडागर्लफ्रेंड के मर्डर के बाद युवक ने काटा अपना गला

गर्लफ्रेंड के मर्डर के बाद युवक ने काटा अपना गला

बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी उसके घर, शादी का दबाव बनाने पर दोनों में हुआ झगड़ा
नोएडा। नोएडा के छिजारसी गांव में युवक ने युवती की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गले पर ब्लेड मारकर सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना बुधवार देर रात की है। जानकारी लगते ही मौके पर थाना सेक्टर-63 पुलिस पहुंची।
पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
एडीसीपी हृदेश कठेरियां ने बताया, युवक धनंजय और युवती के बीच पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को युवती ने शादी का दबाव बनाया तो इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच मारपीट हुई उसके बाद युवक ने गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है।
एडीसीपी हृदेश ने बताया, निशा पुत्री ओमप्रकाश निवासी गड़वार दिल्ली उम्र 22 साल बुधवार रात को छिजारसी में रहने वाले धनंजय के कमरे पर गई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि वो पहले भी कई बार धनंजय के कमरे पर जा चुकी थी।
धनंजय पहले से शादी शुदा है और उसकी पत्नी गांव बलिया में रहती है। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कमरे पर एक युवती का शव मिला है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
धनंजय फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहता था। कमरे के अंदर युवती का शव पड़ा था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती के गले पर निशान है। ब्लेड से युवती के गले और शरीर पर चोट के निशान भी मिले है।
कमरे में ही कुछ दूरी पर उससे कुछ दूरी पर धनंजय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा था। जांच में सामने आया कि उसने अपने गले पर भी ब्लेड से वॉर किया। खून निकलने की वजह से वो जमीन पर बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरा था। पुलिस ने तत्काल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। ये बात धनंजय की पत्नी को नहीं पता थी। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवती के परिजनों को जानकारी दी गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
महिला मित्र से मिलने का बहाना बताकर निकली थी युवती
पुलिस ने बताया, निशा ने अपने घर में बताया कि वो अपनी दोस्त से मिलने जा रही है। ये बहाना बनाकर वो धनंजय के घर पहुंची। बताया गया कि निशा आरोपी को चाचा बोलती थी। पुलिस धनंजय के होश में आने का इंतजार कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। उन्होंने स्पाट को सील करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। बताया गया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस युवती के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments