Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeग्रेटर नोएडा55 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

55 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आंध्रप्रदेश से लेकर आए थे, मथुरा के आसपास बेचते थे
गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा की थाना कासना पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा 2 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से एक कुंतल से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया है। इस गांजे का अंतर्राष्ट्रीय मूल्य करीब 55 लाख रुपये है।
दरसअल कासना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व मेरठ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद सिरसा कट से एक ब्रेजा गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। इस दौरान मथुरा निवासी मोनू व अशोक को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इन लोगों ने ब्रेजा गाड़ी में यह गांजा छुपाया हुआ था।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद सिरसा कट से एक ब्रेजा गाड़ी को पकड़ा गया। उस गाड़ी में गांजा छुपाया हुआ था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग गांजा लेकर मथुरा जा रहे थे। इसको आंध्रप्रदेश से लेकर आए थे। मोटा मुनाफा कमाने के लिए यह लोग इस गांजे का अवैध कारोबार करते थे।
यह ब्रेजा गाड़ी में गांजे को छुपा कर लाया करते थे। मथुरा के आसपास इसको बेचा करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments