Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार देर शाम को मौत हो गई। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8: 25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 9 डॉक्टर्स ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। उधर, पूरे राज्य में सुरक्षा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments