Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeग्रेटर नोएडारील बनवाने के लिए यमुना में कूदा, साथ बहा ले गईं लहरें,...

रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा, साथ बहा ले गईं लहरें, तलाश में जुटे गोताखोर

रविवार दोपहर हुए हादसे के दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बताया गया है कि विकास रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा था। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुट गए हैं। 

विस्तार

फलैदा गांव में गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी में कूदा विकास (21) गहरे पानी में डूब गया। रविवार दोपहर हुए हादसे के दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बताया गया है कि विकास रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा था। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुट गए हैं।  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि युवक की बुग्गी का बैल खुलकर यमुना में चला गया जिसे पकड़ने यमुना में जाने के दौरान युवक डूब गया। फलैदा गांव के नजदीक गोशाला के पास विकास के खेत हैं। 

विकास रविवार को अपने भाई प्रिंस के साथ खेत पर गया था। इस दौरान वह वहां घूम रहे गोवंश को अन्य युवकों के साथ मिलकर दूर भगाने लगा। गांव के करीब यमुना से जुड़ा पोखर है। पोखर के जरिये विकास गोवंश को यमुना पार भेजने का प्रयास करने लगा। इससे पहले विकास ने प्रिंस से गोवंश को लेकर यमुना में ले जाने का वीडियो बना लेने को कहा था। विकास गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना की ओर दौड़ने लगा। इस बीच गोवंश के यमुना में कूदने पर विकास उसकी पूंछ पकड़कर यमुना में कूद गया। प्रिंस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। गहरे पानी में जाने पर विकास के हाथ से गोवंश की पूंछ छूट गई और वह डूबने लगा।  

मोबाइल में कैद हुआ हादसा 
विकास के यमुना में डूबने की घटना मोबाइल में कैद हुई है। वायरल वीडियो में प्रिंस व कुछ युवक और जोर लगाने की बात कहते सुने जा सकते हैं जबकि विकास तैरने का प्रयास करता दिख रहा है। विकास दूसरे किनारे के करीब पहुंच गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments