Friday, May 10, 2024
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरविकसित भारत स्वास्थ्य शिविरों से पांच करोड़ से अधिक लोगों को लाभ

विकसित भारत स्वास्थ्य शिविरों से पांच करोड़ से अधिक लोगों को लाभ

नयी दिल्ली :विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगभग दो लाख शिविरों से पांच करोड़ से अधिक लोगाें को लाभ मिला है और 2.61 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में 2.62 करोड़ से अधिक लोगों की तपेदिक की जांच की गई है और लगभग 10 लाख लोगों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया। इसके अलावा 31.34 लाख से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की गई और 60,900 रोगियों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी गई सुविधाओं और जानकारियों से ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में अब तक 1,99,199 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं और पांच करोड़ 19 लाख 35 हजार 933 लोगों ने लाभ लिया है। यात्रा के अंतर्गत आयुष्मान ऐप का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं और लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। अब तक 48 लाख 96 हजार 774 कार्ड बांटे जा चुके हैं। स्वास्थ्य शिविरों में कुल चार लाख 51 हजार 492 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब तक कुल मिलाकर दो करोड़ 61 लाख 11 हजार 405 कार्ड बनाए जा चुके हैं।

टीबी के रोगियों के लक्षणों को देखकर उनकी जांच की जाती है। जिन मामलों में तपेदिक का संदेह होता है उन्हें उच्च सुविधाओं के लिए भेज दिया जाता है। विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के 65वें दिन तक दो करोड़ 62 लाख पांच हजार 700 से अधिक लोगों की जांच की गई। इनमें से नौ लाख 93 हजार 800 से अधिक को उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments