Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeअन्यनड्डा ने राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विभाजनकारी और अन्यायपूर्ण...

नड्डा ने राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विभाजनकारी और अन्यायपूर्ण करार दिया

गुवाहाटी:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आलोचना करते हुए इसे देश को ‘बांटने’ के उद्देश्य से ‘अन्यायपूर्ण यात्रा’ बताया।

श्री नड्डा ने गुवाहाटी में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इतने सालों तक देश की जनता के साथ अन्याय करने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी को सिर्फ वोट चाहिए. वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने काले धन की सुरक्षा और पारिवारिक राजनीति में शामिल होने के लिए इंडिया नामक गठबंधन बनाया है। विपक्षी दलों की अब देश के विकास में कोई भूमिका नहीं है।

श्री नड्डा ने कहा ‘हम अपने राष्ट्र के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने और सभी का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments