Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeजम्मू कश्मीरकश्मीरःअगले कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश के आसार

कश्मीरःअगले कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश के आसार

श्रीनगर: मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में भारी से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

कश्मीर घाटी में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सहित कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई।पहलगाम और कुपवाड़ा में भी रात भर बारिश हुई। उत्तरी कश्मीर के कुछ ऊपरी इलाकों में आज सुबह बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर तीन मार्च की दोपहर तक वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों और जम्मू संभाग की पीरपंजाल रेंज में कुछ स्थानों पर आज और कल (शनिवार) को तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी तथा गरज के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी जारी रहने तक लोगों को हिमस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने और कृषि कार्य को कुछ दिनों तक स्थगित करने की सलाह दी गयी है। इस बीच, कश्मीर घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ। श्रीनगर में गुरुवार देर रात के दौरान न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में पिछली रात के शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में कोकरनाग का तापमान एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से कम 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ लेकिन हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया और शुक्रवार को शून्य से कम 5.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पर्यटक स्थल पहलगाम में भी तापमान में सुधार हुआ और पिछली रात शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कुपवाड़ा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments