Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा: पूर्व प्राचार्य सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत

अमरोहा: पूर्व प्राचार्य सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व प्राचार्य समेत दो लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। हादसा थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के जोया रोड़ का है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जगदीश शरण हिन्दू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बहादुर बरतिया हर-दिन की तरह आज सुबह लगभग छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।उसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही अनियंत्रित बाइक ने डॉ बरतिया को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और अनियंत्रित बाइक भी दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में बाइक सवार अमरोहा के मोहल्ला अहमद नगर तकिया हुसैन शाह निवासी अशरफ़ और हैदर भी घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बहादुर बरतिया(64) और अशरफ़(35) को मृत घोषित कर दिया जबकि अशरफ़ के साथी हैदर को घायलावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसा थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के जोया रोड़ का है।
डॉ़ बरतिया परिवार सहित अमरोहा की कृष्ण कुंज कालोनी में परिवार सहित रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा है। पुलिस ने बताया कि मृतक पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बहादुर बरतिया के बेटे शुभम बरतिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments