Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeमध्य प्रदेशमोदी का आगमन प्रदेश को नई शक्ति, संबल और ऊर्जा प्रदान करेगा:...

मोदी का आगमन प्रदेश को नई शक्ति, संबल और ऊर्जा प्रदान करेगा: यादव

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मध्यप्रदेश के बालाघाट दौरे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि श्री मोदी का अागमन प्रदेश को नई शक्ति, संबल और ऊर्जा प्रदान करेगा।
डॉ यादव ने नव संवत्सर के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश में पधार रहे हैं। उनका आगमन प्रदेश को नई शक्ति, संबल और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश की पावन धरा पर स्वागत, अभिनंदन है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि शक्ति का प्रताप है कि बड़े-बड़े दिग्गज अपने अपने घर से, लोकसभा क्षेत्र से नहीं निकल पा रहे हैं। अपने क्षेत्र में ही सीमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरा देश और प्रदेश मोदीमय हुआ है, उसी कड़ी में मध्यप्रदेश और जोर शोर से अपने अभियान में लगेगा। जिस प्रकार से जनता का आशीर्वाद दिख रहा है, वो निश्चित रूप से श्री मोदी को मिलेगा।
डॉ यादव ने कहा कि सब जानते हैं शक्ति के मामले में, खासकर महिलाओं के मामले में कांग्रेस की दृष्टि और कांग्रेस की भाषा क्या रहती है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में जिस प्रकार से हमारे आदिवासी अंचल से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री ने मौका दिया है। ऐसे उदाहरण से ही जनता में, सभी वर्गों में विश्वास खड़ा होता है। श्री मोदी के बारे में कहा जाता है कि मोदी है, तो मुमकिन है। वास्तव में ये उसके प्रतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के इस पावन पर्व पर वह आप सब से अपील करना चाहते हैं कि आइये हम सब मिलकर पुनः भाजपा के साथ चलें और श्री मोदी की फिर एक बार सरकार बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments