Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeखेलहार्दिक के मुंबई जाने पर गुजरात के हेड कोच नेहरा ने तोड़ी...

हार्दिक के मुंबई जाने पर गुजरात के हेड कोच नेहरा ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान शुभमन को लेकर कही यह बात

नेहरा ने नीलामी के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- हार्दिक जैसे खिलाड़ी की जगह लेना उनकी प्रतिभा और अनुभव को देखते हुए मुश्किल है।

विस्तार

गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने स्वीकार किया है कि आईपीएल के अगले सीजन में हार्दिक पांड्या जैसे मल्टी-टैलेंटेड खिलाड़ी की जगह की भरपाई करना काफी कठिन होगा। हालांकि, नेहरा ने कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। हार्दिक हाल ही में मुंबई इंडियंस में लौटे हैं और उन्हें पांच बार की चैंपियन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। नेहरा ने नीलामी के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- हार्दिक जैसे खिलाड़ी की जगह लेना उनकी प्रतिभा और अनुभव को देखते हुए मुश्किल है। हमने देखा है कि वह (गिल) पिछले तीन-चार वर्षों में चुनौतियों के लिए कैसे तैयार हुए हैं। उनकी उम्र 24-25 साल है, लेकिन उनका दिमाग अच्छा है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल के अगले संस्करण में नतीजों की परवाह किए बिना फ्रेंचाइजी गिल का समर्थन करेगी। नेहरा ने कहा- हम उन पर विश्वास करते हैं। यही कारण है कि हमने उन्हें कप्तान बनाया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो हमेशा नतीजों के आधार पर चलते हैं। हां नतीजे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जब आप कप्तानी करने आते हैं तो आपको अन्य चीजों को भी देखना होता है। हमें विश्वास है कि गिल कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं।

टाइटंस ने मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए कड़ी मशक्कत की। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। नेहरा स्टार्क को मिलने वाली बड़ी राशि से आश्चर्यचकित नहीं थे। उन्होंने कहा- आईपीएल में अधिक कीमत मिलने जैसा कुछ नहीं है। हर कोई जानता है कि स्टार्क क्या कर सकते हैं। वह खुद को प्रूफ कर चुके हैं। हमें एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी और हर टीम की अलग रणनीति थी। हमारे पास जो है उससे हमें संतुष्ट रहना होगा। स्टार्क के साथ जो हुआ, मुझे नहीं लगता कि यह कोई आश्चर्य की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments