Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeचंडीगढ़सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़:हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि श्री सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।

इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब पाँच साल पुराने भाजपा-जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूट गया। सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने की वजह जजपा का लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांगना था। अपराह्न करीब तीन बजे श्री सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर सरकार बनाने

का दावा पेश किया। उनके साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर लाल खट्टर भी थे।

इससे पूर्व श्री सैनी ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के हरियाणा प्रभारी विप्लव देव और श्री खट्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments