Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeमहाराष्ट्रशिंदे ने विभिन्न सिडको परियोजनाओं का किया उद्घाटन

शिंदे ने विभिन्न सिडको परियोजनाओं का किया उद्घाटन

ठाणे:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की लागत वाली शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
श्री शिंदे ने कहा कि नयी मुंबई ने महाराष्ट्र के विकास इंजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इस क्षेत्र में मेट्रो तथा नवी मुंबई अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी अन्य परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सिडको एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।
श्री शिंदे ने शुक्रवार शाम लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की लागत वाली सिडको की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, खारघर-तुर्भे लिंक रोड तथा उल्वे कोस्टल रोड को जोड़ने वाले पुल के साथ-साथ भूमिपुत्र भवन और यात्री जल टर्मिनल नेरुल, एक नागरिक हित परियोजना का उद्घाटन और भूमि पूजन किया गया।
इस मौके पर संरक्षक मंत्री शंभुराज देसाई, खेल एवं बंदरगाह मंत्री संजय बनसोडे, विधायक रमेश पाटिल, गणेश नाइक, प्रशांत ठाकुर, महेश बाल्दी और मंदा म्हात्रे, पूर्व सांसद संजीव नाइक, सिडको के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय सिंघल, नवी मुंबई नगर आयुक्त राजेश नार्वेकर, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिडको के माध्यम से नवी मुंबई में विकास कार्य अच्छे से हो रहे हैं और नवी मुंबई में विकास केंद्र राज्य की शक्ति हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अटल सेतु जैसी परियोजनाओं के माध्यम से मुंबई महानगरीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सिडको ने भी सरकार के इस लक्ष्य में योगदान देकर विभिन्न परिवहन परियोजनाएं शुरू की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments