Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनशिंदे ने गायक पंकज उधास को दी श्रद्धांजलि

शिंदे ने गायक पंकज उधास को दी श्रद्धांजलि

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिग्गज गायक पंकज उधास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री शिंदे ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कई पीढ़ियों के दिलों में गूंजने वाली गजल की आवाज आज खामोश हो गई है।
श्री पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सदाबहार ग़ज़ल ‘चिठ्ठी आई है..चिट्ठी आयी…’ के माध्यम से पंकज जी ने ग़ज़ल गायकी के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और कई पीढ़ियों के दिलों पर राज किया।
उन्होंने कहा, “उनके जाने से भारतीय गजल गायकी की आवाज खामोश हो गई है। उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी, लेकिन भारतीय संगीत उद्योग ने एक वरिष्ठ गुरु भी खो दिया है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments