Monday, May 20, 2024
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयबेल्जियम ने लाल सागर संकट के कारण संभावित व्यवधानों की दी चेतावनी

बेल्जियम ने लाल सागर संकट के कारण संभावित व्यवधानों की दी चेतावनी

ब्रसेल्स : बेल्जियम के तटीय शहर एंटवर्प स्थित यूरोप के दूसरे सबसे बड़े बंदरगाह ने कहा है कि भविष्य में लाल सागर में संकट के कारण जहाज में देरी और बंदरगाह संचालन में व्यवधान संभव है, हालांकि ऐसा अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
बंदरगाह ने आरआईए नोवोस्ती को बताया,“आज तक कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। जहाजरानी कंपनियां सात से 10 दिनों की देरी की रिपोर्ट कर रही हैं। कॉल की संख्या वही बनी हुई है। कंटेनर जहाज यातायात सबसे अधिक प्रभावित है जबकि अन्य श्रेणियों के जहाज कम प्रभावित हुए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम फिर से कम विश्वसनीय होते जा रहे हैं जिससे टर्मिनल संचालन और भीतरी इलाकों में अक्षमता की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।”
बंदरगाह प्राधिकरण ने कहा कि किरायों में कंटेनरों के लिए संभावित रूप से 60 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो रही है, जबकि बीमा प्रीमियम में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बंदरगाह ने कहा कि इस बीच दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन से गुजरने पर कंटेनर लंबे समय तक पारगमन में रहते हैं।
नवंबर 2023 में हाउती विद्रोहियों के नाम से जाने जाने वाले यमन के विद्रोही अंसार अल्लाह आंदोलन ने धमकी दी कि जब तक इजरायल गाजापट्टी में अपनी सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर देता तब तक वह इजरायल से जुड़े किसी भी जहाज पर हमला जारी रखेगा।
दिसंबर में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने लाल सागर में नेविगेशन को सुरक्षित करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय ऑपरेशन की स्थापना की घोषणा की। पिछले हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने सना की राजधानी सहित यमन के विभिन्न हिस्सों में हाउती ठिकानों पर हवाई हमले किए।
पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने हाउती से संयम बरतने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि देशों को अपने जहाजों को हमलों से बचाने का अधिकार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments