Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडपान सिंह हत्याकांड का खुलासा, शराब तस्कर ने दिया हत्या को अंजाम

पान सिंह हत्याकांड का खुलासा, शराब तस्कर ने दिया हत्या को अंजाम

चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने शुक्रवार को पान सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गांव के ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी का विरोध करना ही बना हत्या का कारण। चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि होली की रात को पाटी के मंगललेख के रहने वाले पान सिंह (25) नामक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी थी। शव अगले दिन गांव से कुछ दूरी से बरामद हुआ था।
मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का शक गांव के ही भगवान सिंह और उसके भाई कृष्ण सिंह पर जताया। पुलिस ने हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भगवान सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
गणपति ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपी शराब तस्कर है। आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी के मामले में एक अभियोग भी पंजीकृत है। शराब तस्करी का विरोध करना ही मृतक को भारी पड़ा।
आरोपी ने बताया कि मृतक का परिवार गांव में शराब तस्करी विरोध करता रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई कृष्ण सिंह से आरोपी की इस घटना से पहले बहस भी हुई थी। इसलिए आरोपी रंजिश रखने लगा।
गणपति ने बताया कि घटना के दिन दोनों ने रात में शराब पी और शराब तस्करी को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के सिर पर वार करने के बाद मफलर से गला घोंट दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के भाई की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments