Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeजम्मू कश्मीरकेजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

श्रीनगर: आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में विरोध-प्रदर्शन किया।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह शहर के केंद्र में प्रेस एन्क्लेव के पास इकट्ठा हुआ और मार्च निकालने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
एक ‘आप’ कार्यकर्ता ने कहा, “हमें अपने नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ मार्च निकालने की भी अनुमति नहीं दी गयी। लोकतंत्र के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”
गौरतलब है कि श्री केजरीवाल को गुरुवार रात प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments