Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कर रही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिकरण : चुघ

कांग्रेस कर रही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिकरण : चुघ

चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने बुधवार अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक समारोह बताने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की आलोचना की और कहा यह कांग्रेस नेताओं के राम विरोधी रुख को दर्शाता है।

श्री चुघ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वर्षों से श्री राम जन्म भूमि के आन्दोलन का विरोध किया, कांग्रेस हमेशा भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ विभाजनकारी राजनीति खेलती रही है।उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय आस्था का विषय है जिसमें सभी जाति और समुदाय के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा, भगवान राम एक राष्ट्रीय गौरव थे,मर्यादा पुरुषोतम थे , लेकिन दुर्भाग्य से यह कांग्रेस है जो इससे दूर रहने का फैसला करके इस समारोह का राजनीतिकरण कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भगवान राम के जयकारों से गूंज रहा था, कांग्रेस लोकप्रिय भावना के खिलाफ अपनी बाँटने और तुष्टिकरण की राजनीती कर रही है। कांग्रेस को ऐसे समारोह का सम्मान करना चाहिए |

श्री चुघ ने कहा कि राजनीतिक चिंताओं के बावजूद सभी को अयोध्या समारोह का निमंत्रण भेजा गया है, फिर भी कांग्रेस इसमें राजनीती को जोड़ रही है । इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह जैसे प्रमुख लोगों का क्या कहना है, उससे कांग्रेस को सीखना चाहिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments