Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनअरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना पिस्टल रिलीज

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना पिस्टल रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और गायिका शिवानी सिंह का गाना पिस्टल रिलीज हो गया है।

गाना पिस्टल में अरविंद अकेला कल्लू के साथ सपना चौहान नजर आ रही है।अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक है और यह सबों को पसंद आने वाली है। जे एम एफ भोजपुरी ने इस नए कांसेप्ट के साथ बनाया है और यह गाना भोजपुरी के नए समाज का प्रतिनिधित्व भी करता है। उम्मीद है लोगों को यह खूब पसंद आए और यह इस साल के चार्ट बस्टर गानों के लिस्ट में शुमार हो। इस गाने के लिए हमने काफी मेहनत की और गाना करते हुए बेहद मजा भी आया। वही मजा आपको सुनने में भी आने वाला है। अपने फैंस से मेरा यही आग्रह है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें और भरपूर रील बनाएं।

वही गाने को लेकर जे एम एफ भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि पिस्टल मस्ती और स्वैग से भरा गाना है जो हर भोजपुरी युवाओं को पसंद आएगी। हमने नए प्रयोग के साथ इस गाने को रिलीज किया है। गाना शानदार है और अब दर्शकों की बारी है इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाने की। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments