Saturday, June 7, 2025
spot_img
Homeअन्यसुक्खू मंत्रिमंडल मे फेरबदल

सुक्खू मंत्रिमंडल मे फेरबदल

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू मंत्रिमंडल में एक बार फिर से मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। पांच मंत्रियों को उनके वर्तमान विभाग के अलावा अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी दी गई है।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर सुर्खियां बटोरने वाले और लोक निर्माण विभाग सम्भाल रहे विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग भी सौंपा गया है। वह राज्य में छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह व मंडी से सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान अब उद्योग के साथ संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त विभाग देखेंगे। इससे पहले उनसे आयुष विभाग वापस लिया गया था।
हाल ही में मंत्री बने राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा का भी कद बढ़ाया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री का ओहदा सम्भाल रहे राजेश धर्माणी को हाऊसिंग व टीसीपी विभाग भी सम्भालेंगे। इसी तरह आयुष व खेल मंत्री यादविंदर गौमा लॉ एंड लीगल रेमेम्बरेन्स का जिम्मा दिया गया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को रिड्रेसल ऑफ पब्लिक ग्रीवेंस और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग का जिम्मा मिला है। पांच मंत्रियों को जिन नए विभागों का दायित्व मिला है, वे मुख्यमंत्री स्वयं देख रहे थे।
गौरतलब है कि प्रदेश मंत्रिमंडल में अभी भी मंत्री का एक पद रिक्त चल रहा है। वर्तमान में कैबिनेट में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री शामिल हैं। इससे पहले दिसंबर में सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल में पहली बार फेरबदल करते हुए दो विधायकों को मंत्री बनाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments