Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्ट के एनजीओ ने बांटे कंबल : 'साथी हाथ बढ़ाना'...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एनजीओ ने बांटे कंबल : ‘साथी हाथ बढ़ाना’ संस्था ने की जरूरतमंदों की मदद, बच्चों ने दिया धन्यवाद|

Greater Noida : शहर में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और कंबल आदि नहीं होते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं बेहतरीन मानवीय किरदार निभाती हैं। रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ‘साथी हाथ बढ़ाना’ ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों को कंबल बांटे। संस्था की संचालक अनिता प्रजापति और प्रत्यूष कुमार ने बताया कि सर्दी शुरू हो गई है और जरूरतमंद लोगों के पास कपड़ों की कमी होती है। संस्था के सदस्य हर साल जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस साल भी संस्था की ओर से कंबल बांटे गए हैं।

50 कम्बल वितरित किए
संस्था के सदस्य गौरव गुप्ता और अंकित ने बताया कि अरिहंत आर्डेन में अमरपुष्प फाउंडेशन के आशीष की ओर से स्कूल स्कूल संचालित किया जा रहा है। इस स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को 50 कम्बल वितरित किए गए। सरोज शर्मा और गौरव मित्तल ने बताया कि यह मानवता का तकाजा है कि सभी को अपने आसपास रहने वाले अभावग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

बच्चों ने दिया धन्यवाद
कंबल मिलने से खुश बच्चों ने संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया। इस नेक मुहिम में प्रत्यूष, सरोज शर्मा, गौरव, अंकित, रंजीत सिंह, , मंजुल, अनीता, आरव, राखी, गीतांजलि और आशीष आदि का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments