Saturday, May 18, 2024
spot_img
Homeअन्यखुशबू तिवारी केटी और इशिता सिंह का होली गीत 'होलिया खेले राम...

खुशबू तिवारी केटी और इशिता सिंह का होली गीत ‘होलिया खेले राम लला’ रिलीज

मुंबई: गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री इशिता सिंह का होली गीत ‘होलिया खेले राम लला’ रिलीज हो गया है।

होली गीत ‘होलिया खेले राम लला’ को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है जबकि इस गाने में इशिता सिंह ने अभिनय किया है। गाने के वीडियो में इशिता सिंह पीली साड़ी पहने भक्ति भाव मे डूबी अवध की होली खेलती नजर आ रही हैं। इस होली गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में भगवान श्री राम के अवध में होली खेलने का वर्णन किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘होलिया खेले राम लला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को यादव राज ने लिखा है, जबकि राहुल यादव ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स एवं मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments