Saturday, May 18, 2024
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक कार पार्क में मंगलवार की रात हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गये। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मेलबर्न के केंद्रीय व्यापार जिले से लगभग 25 किमी पश्चिम में स्थित टार्निट में फ्रेंडशिप प्लेस के परिसर में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:50 बजे पुलिस को बुलाया गया। अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्र की तलाशी ली लेकिन घटनास्थल पर कोई भी नहीं मिला।

पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को तीन अलग-अलग रिपोर्टें प्राप्त हुई, जिनमें से प्रत्येक में एक व्यक्ति के घायल होन की खबर थी। विक्टोरिया पुलिस के अनुसार, दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ, जबकि वास्तविक परिस्थितियों का निर्धारण किया जाना बाकी है।

पुलिस ने कहा कि हम इस घटना को लक्षित मान रहे हैं और इसमें शामिल पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments