Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयहैती की राजधानी में गोलीबारी

हैती की राजधानी में गोलीबारी

पनामा सिटी: हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के राष्ट्रीय महल के आसपास गोलीबारी की आवाज सुनी गयी हैं।

स्पेन की ईएफई समाचार एजेंसी की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, हूती सशस्त्र समूहों ने प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे की मांग करते हुए 29 फरवरी से राजधानी में हमला जारी रखा है।

उल्लेखनीय है कि हैती दो वर्षों से अधिक समय से व्यापक गिरोह हिंसा से जूझ रहा है, जो जुलाई 2021 में यहां के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या के बाद विशेष रूप से बढ़ गया था। सात फरवरी तक चुनाव कराने में सरकार की विफलता के बाद, कैरेबियाई द्वीप देश में व्यापक सामाजिक अशांति बढ़ गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments