Saturday, May 18, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

सीतापुर उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मणिकापुर थाना सदरपुर निवासी धनीराम होमगार्ड थे। ट्रैफिक में उनकी ड्यूटी सीतापुर में लगी थी। आज सुबह शुक्रवार को यह बाइक द्वारा सीतापुर से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर वापस जा रहे थे तभी बिसवन सीतापुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा आगे अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन्हें अस्पताल भेजा जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हादसे का कारण घना कोहरा बता रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments