Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeमहाराष्ट्रशासन आपल्या दारी अभियान जनोन्मुखी-शिंदे

शासन आपल्या दारी अभियान जनोन्मुखी-शिंदे

सांगली (महाराष्ट्र):महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में ‘शासन आपल्या दारी’ अभियान जनोन्मुखी है और इसका उद्देश्य आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना है।

श्री शिंदे इस्लामपुर में ‘शासन आपल्या दारी’ पहल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करने और आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य के करीब साढ़े चार करोड़ लाभार्थियों को सरकार की ओर से विभिन्न लाभ दिये गये। इसी तरह उनकी सरकार आम लोगों की सेवा करती है और उनके जीवन में बदलाव लाती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों, आम आदमी, जरूरतमंदों और वंचितों को लाभ पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास शुरू किये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments