Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeकर्नाटकरामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में आशाजनक सुराग मिले-परमेश्वर

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में आशाजनक सुराग मिले-परमेश्वर

बेंगलुरू: कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने सोमवार को रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत दिया और कहा कि भारतीय जांच एजेंसियों को आशाजनक सुराग मिले हैं और वे इसके लिए जिम्मेदार संदिग्ध को पकड़ने के करीब हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जांच जारी है। एक तरह से आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुष्टि करनी होगी और हमलावर को पकड़ना होगा। वे इस पर काम कर रहे हैं। एनआईए और सीसीबी यह कर रहे हैं उन्हें अच्छे सुराग मिले हैं।’

डॉ परमेश्वर ने कहा कि इस मामले की जांच बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) द्वारा की जा रही है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सहायता कर रही है।

एनआईए ने हमलावर को पकड़ने में जांच एजेंसियों की मदद के लिए जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। एनआईए ने सोशल मीडिया पर संदिग्ध की सीसीटीवी तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए।

उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम कैफे में गत एक मार्च को आईईडी विस्फोट हुआ था। विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments