Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयराजनाथ सोमवार को ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे

राजनाथ सोमवार को ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को इंग्लैंड की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि रक्षा मंत्री के साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) , सेवा मुख्यालय , रक्षा विभाग, और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अपने ब्रिटिश समकक्ष ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

श्री सिंह के ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल तथा विकास मामलों के मंत्री डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी उम्मीद है। वह ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उद्योग जगत के नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे तथा वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments