मुख्यमंत्री यादव आज हरिद्वार और उज्जैन के प्रवास पर

0
183

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हरिद्वार और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह हरिद्वार के पतंजलि गुरूकुलम् एवं आचार्यकुलम् के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वे पंचायती निरंजनी अखाड़ा और शांतिकुंज हरिद्वार में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डॉ यादव शाम को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।