Saturday, May 18, 2024
spot_img
Homeराजस्थानमिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम स्थापना दिवस पर दी बधाई और...

मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम स्थापना दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री मिश्र ने राजभवन में मंगलवार को इन दोनों ही राज्यों के निवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि उत्तर पूर्व के यह दोनों ही राज्य भारत की संप्रभुता से जुड़े जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की अनूठी धरोहर लिए है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक संपन्नता और भेदभाव रहित परस्पर मेलजोल की संस्कृति की भी इस दौरान विशेष रूप से सराहना की।

श्री मिश्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम विविधता में एकता की भारत भूमि के विशिष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया। इससे पहले उन्होंने इन दोनों राज्यों की स्थापना से जुड़े इतिहास और संविधान से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में भी स्थानीय लोगों से संवाद किया।

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों ने स्थापना दिवस पर राजभवन में आने के अपने अनुभव साझा करते श्री मिश्र का आभार जताया। मिजोरम की सुश्री आपुई और सुश्री फेली ने गीत और मिजोरम अरुणाचल के लोगों ने वहां की संकृति से जुड़ी समवेत प्रस्तुति दी। सभी ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का अवलोकन कर इसकी सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments