Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeमध्य प्रदेशभाजपा सभी को साथ लेकर चलती है, संकल्प पत्र को लागू भी...

भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है, संकल्प पत्र को लागू भी करते हैं: यादव

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी संकल्प पत्र को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और हम संकल्प पत्र को बनाने के साथ उसे लागू भी करते हैं।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा शुरु से डॉ भीमराव अंबेडकर के मूल भाव को समझते हुए आगे बढ़ रही है। पार्टी की पंच निष्ठाओं में से एक लोकतंत्र भी है। हम संविधान के मूल भाव को स्थापित करते हुए पांच बातें करते चले रहे हैं और यही कारण है कि जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वह 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि एक चाय वाले के परिवार से निकलकर श्री मोदी ने देश में लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ, संविधान की भावनाओं को ध्यान रखते हुए सभी समाजों को जोड़ते हुए विश्व में भारत की छवि बनाई।

संकल्प पत्र समिति के सदस्य रहे मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नया संकल्प पत्र लाई है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। हम संकल्प पत्र को लागू भी करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments