Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयनाइजीरिया में मिलिशिया संघर्ष में 40 लोगों के मारे जाने की आशंका

नाइजीरिया में मिलिशिया संघर्ष में 40 लोगों के मारे जाने की आशंका

अबूजा: नाइजीरिया के बेनू राज्य में मिलिशिया समूहों के बीच घातक संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों के मौत होने के बाद मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

नाइजीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी (एनएएन) ने विश्वसनीय सैन्य स्रोत के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि बेन्यू के उकुम स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गबागीर समुदाय में शुरू हुई यह झड़प बुधवार तक जारी रही। इस संघर्ष में कथित रूप से स्थानीय लोग फंस गए थे, क्योंकि क्षेत्र में अज्ञात मिलिशिया समूहों के बीच संघर्ष तेज हो गया था। पीड़ितों में अधिकांश रूप से प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया समूहों के सदस्य शामिल थे।

स्थानीय सूत्रों ने कहा कि यह संघर्ष मिलिशिया समूहों में से एक द्वारा प्रतिशोधात्मक हमला करने के बाद शुरू हुआ, जो कथित रूप से दूसरे समूह द्वारा पड़ोसी समुदाय के निवासियों पर किए गए अत्याचार का बदला ले रहा था।

एनएएन के अनुसार, लड़ने वाले समूहों ने खतरनाक हथियार लहराया, जिससे गबागीर समुदाय में अफरा-तफरी मच गई।

बेन्यू में पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मियों ने घटनास्थल से अब तक केवल आठ लाशें बरामद की हैं।

प्रांतीय पुलिस की प्रवक्ता कैथरीन एनी ने राजधानी मकुर्डी में संवाददाताओं से कहा कि क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए बुधवार को और ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments