Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरखडगे-राहुल ने बिहार दिवस पर दी प्रदेश के लोगों को बधाई

खडगे-राहुल ने बिहार दिवस पर दी प्रदेश के लोगों को बधाई

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार को लोकतंत्र की जननी बताते हुए बिहार के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व आम चुनाव सामने है और इसमें बिहार की जनता को लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाना है।

श्री खडग़े ने कहा “बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई।

बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ भारतीयों की आवाज़ बुलंद की थी। आज फिर वो समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र सुरक्षित करना है और संविधान को बचाने के लिए अनुकूल भूमिका निभानी है।”

श्री गांधी ने कहा “सभ्यता और एक समृद्ध इतिहास के धनी बिहार ने सदियों से भारत का ज्ञान पुंज बन कर देश को दिशा दिखाई है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments