Tuesday, June 3, 2025
spot_img
Homeअन्यओडिशा में माओवादियों ने की दंपत्ति की हत्या

ओडिशा में माओवादियों ने की दंपत्ति की हत्या

भुवनेश्वर: ओडिशा के कंधमाल जिले के गोचापाड़ा इलाके के एक गांव में माओवादियों ने मुखबिरी के संदेह में कथित तौर पर एक विवाहित जोड़े की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात माओवादियों का एक दस्ता सालागुड़ा पंचायत के कुसोरी गांव के निवासी दहिरा कन्हार के घर में घुस गए और दंपति को बाहर खींचकर पास के जंगल में ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई। आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में जोड़े के शव देखे। मृतकों की पहचान दाहिरा कन्हार और बतासी कन्हार के रूप में की गयी है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments