Tuesday, June 3, 2025
spot_img
Homeचुनाव 2024इंडिया समूह की होगी जीत, स्टालिन ने जतायी उम्मीद

इंडिया समूह की होगी जीत, स्टालिन ने जतायी उम्मीद

चेन्नई : द्रविण मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने उम्मीद जतायी है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की जीत होगी।

श्री स्टालिन ने चेन्नई शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया है और आश्वस्त हैं कि इंडिया समूह चुनाव जीतेगा।

उन्होंने कहा, “मैंने अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया है। मैं प्रत्येक मतदाता से अपना वोट डालने का अनुरोध करता हूं। जैसा कि आप सभी सोचते हैं, इंडिया समूह जीतेगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments