Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeमध्य प्रदेशअफीम के एक लाख से अधिक पौधे जब्त

अफीम के एक लाख से अधिक पौधे जब्त

मैहर:मध्यप्रदेश की मैहर जिला पुलिस ने एक किसान द्वारा अवैध रूप से खेत में उगाए अफीम के लगभग एक लाख से अधिक पौधे जब्त किए हैं।

बदेरा कोतवाली पुलिस ने कल देर शाम कुबरी गांव के दो किसानों के खेतों मे लगे अफीम के एक लाख 11 हजार 340 पौधे जब्त किए। आरोपी किसानों जुगल किशोर व चंद्रभान सिंह के खेतों में लगे लगभग 24 क्विंटल वजनी अफीम के पौधों का मूल्य लगभग छः लाख रूपये आंका गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस कल देर शाम गांव पहुंची और दोनों सगे भाई किसानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर गेहूं की फसल के बीच लगे अफीम के पौधों को जब्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments