Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानSI-भर्ती रद्द करने पर किरोड़ी बोले-कोर्ट के फैसले से खुश:नागौर में हनुमान...

SI-भर्ती रद्द करने पर किरोड़ी बोले-कोर्ट के फैसले से खुश:नागौर में हनुमान बेनीवाल के घर के बाहर आतिशबाजी

जयपुर : साल 2021 की सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले पर मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि – पूर्व कांग्रेस सरकार के वक्त सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर हमने काफी आंदोलन किए थे। मैं कोर्ट की फैसले से काफी खुश हूं।

वहीं, जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा- आज बहुत खुशी का दिन है। आज 4 साल की मेहनत रंग लाई है। आज तानाशाही हारी है। युवा बेरोजगारों की जीत हुई है।

नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल के घर आतिशबाजी की गई। बेनीवाल भर्ती रद्द करने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।

किरोड़ी बोले- 50% से ज्यादा फर्जी अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए

किरोड़ी ने कहा- सरकार ने तो सिर्फ 58 फर्जी सब इंस्पेक्टर को ही पड़ा था। लेकिन मेरे पास जो दस्तावेज थे। उसके आधार पर तो 50% से ज्यादा फर्जी अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर परीक्षा में सेलेक्ट हुए थे।

अगर ऐसे लोग सर्विस में आते तो आप कल्पना कीजिए प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति होती। इसलिए मुझे लगता है जो हुआ है उसमें देरी जरूर हुई है, लेकिन यह बहुत अच्छा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments