भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड की चमकदार दुनिया अब ईडी की जांच के घेरे में!
ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet के प्रमोशन मामले में देश के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
ED का समन:
- रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर और
- युवराज सिंह को 23 सितंबर को
दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश होने का आदेश मिला है। - उर्वशी रौतेला से आज पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में टीएमसी सांसद व एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का बयान भी हाल ही में दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
1xBet नामक एप एक अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म है, जो भारत में बैन है।
ED के मुताबिक इस एप ने:
- करोड़ों रुपये की ठगी
- भारी मात्रा में टैक्स चोरी
- और मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया है।
इसके प्रचार में कई सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों के शामिल होने की बात सामने आई है।
कैसे बढ़ा खतरा?
सरकार का मानना है कि ये ऑनलाइन बेटिंग एप्स लोगों को:
- आर्थिक बर्बादी
- मानसिक तनाव
- और कई बार आत्महत्या तक के हालात में पहुंचा रहे हैं।
- WHO ने इसे “Gaming Disorder” करार दिया है।
कितना बड़ा नुकसान?
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया:
“ऑनलाइन मनी गेम्स से 45 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं,
और मिडिल क्लास को 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।”
क्या बेटिंग एप भारत में लीगल हैं?
नहीं!
- भारत सरकार ने 2025 में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास किया है, जिसमें सभी चांस-बेस्ड गेम्स और बेटिंग एप्स बैन कर दिए गए हैं।
- पहले ड्रीम-11 जैसे स्किल बेस्ड गेम्स को लीगल माना गया था, लेकिन अब इन पर भी नजर है।
कौन-कौन आ चुका है निशाने पर?
- युवराज सिंह – 2011 वर्ल्ड कप के हीरो, 17 इंटरनेशनल शतक
- रॉबिन उथप्पा – 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता
- शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह – पूछताछ हो चुकी
- उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती – बयान दर्ज
अब सवाल ये उठता है…
क्या सेलिब्रिटीज बिना जांच के किसी भी एप का प्रचार कर सकते हैं?
क्या सिर्फ पैसे के लिए आम जनता को खतरे में डालना जायज़ है?
क्या आगे और बड़े नाम सामने आएंगे



