Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयनेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय

नेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय

4 साल पुरानी पार्टी जीत के करीब, भारत विरोधी केपी ओली की पार्टी का सफाया

काठमांडू। नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आरएसपी ने अब तक 28 सीटें जीत ली हैं, जबकि 90 पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने अब तक सिर्फ 1 सीट जीती है, जबकि सिर्फ 10 सीटों पर आगे हैं। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 10 हजार वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को 39 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58त्न लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments