Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के 45 लाख गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अगैती गन्ना...

यूपी के 45 लाख गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अगैती गन्ना अब ₹400/क्विंटल

सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाया, किसानों के खाते में आएंगे लगभग ₹3,000 करोड़ अतिरिक्त; पिछले 7 साल में मूल्य में कुल ₹85 की बढ़ोतरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025‑26 के पेराई सत्र के लिए गन्ने के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹370 से बढ़ाकर ₹400 और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹360 से बढ़ाकर ₹390 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

मंत्री ने कहा, “इस बढ़ोतरी से लगभग 45 लाख गन्ना किसानों के खाते में ₹3,000 करोड़ अतिरिक्त आएंगे। पिछले सात वर्षों में गन्ने के मूल्य में कुल ₹85 प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। यह ऐतिहासिक कदम किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।”

गन्ना उद्योग में सुधार:

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि प्रदेश में अब 122 चीनी मिलें सक्रिय हैं। योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में चीनी उद्योग में 12,000 करोड़ रुपए का निवेश किया, 4 नई मिलें खोलीं, 6 बंद मिलों को चालू किया और 42 मिलों का क्षमता विस्तार किया गया।

यूपी का उत्पादन और भुगतान:

मंत्री ने बताया कि यूपी लगातार देश में गन्ना उत्पादन में नंबर वन है। 2017 में ₹10, 2021‑22 में ₹25, 2023‑24 में ₹20 और अब ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। पिछले आठ वर्षों में गन्ना किसानों को रिकॉर्ड ₹2,90,255 करोड़ का भुगतान किया गया, जो पिछली सरकारों के 10 वर्षों में किए गए भुगतान से ₹1,42,879 करोड़ अधिक है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने का वर्तमान मूल्य ₹355 प्रति क्विंटल है, जबकि यूपी ने इसे ₹400 तक बढ़ाकर किसानों के लिए सबसे अधिक मूल्य सुनिश्चित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments