Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeधर्मतुलसी विवाह पर मां तुलसी के पास 5 दीपक जरुर जलाएं, घर...

तुलसी विवाह पर मां तुलसी के पास 5 दीपक जरुर जलाएं, घर में आएगी सुख-समृद्धि

कार्तिक मास में तुलसी विवाह पर दीया जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थिरता बढ़ती है

नई दिल्ली: कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के बाद द्वादशी को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से कराया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तुलसी के पास दीया जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

कितने दीये जलाएं:

  • विशेष रूप से 5 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ये पंच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतीक हैं।
  • श्रद्धा अनुसार 11, 21, 51 या 108 दीपक भी जलाए जा सकते हैं।
  • यदि अधिक दीपक जलाए जा रहे हों, तो तुलसी के गमले के पास रंगोली बनाना लाभकारी होता है।

दीया जलाने के नियम:

  • केवल घी या तिल का तेल प्रयोग करें; सरसों का तेल न डालें।
  • सुबह और शाम दोनों समय दीपक जलाएं।
  • दीपक को तुलसी के मुख्य सामने या गमले के पास रखें, पीछे न रखें।
  • स्थान स्वच्छ और पवित्र होना चाहिए।

लाभ:

  • घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • सुख, समृद्धि और धन की कमी नहीं रहती।
  • वैवाहिक जीवन में प्रेम, स्थिरता और मधुरता आती है।
  • पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर होता है।
  • शीघ्र विवाह की इच्छुक लोगों को लाभ होता है।

विवाहित जोड़े विशेष रूप से इस दिन मां तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं, जिससे दांपत्य जीवन मधुर और स्थिर बना रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments