Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडासीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, उद्घाटन की तारीख पर...

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, उद्घाटन की तारीख पर जल्द मुहर

जेवर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जेवर पहुंचे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें एयरपोर्ट की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई और पहले चरण के निर्माण कार्य की स्थिति व आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

सीएम ने निरीक्षण के दौरान एयरस्ट्रिप, टर्मिनल, एयरब्रिज और अन्य निर्माणाधीन साइटों का दौरा किया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और मंत्री बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और उद्घाटन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।

समीक्षा बैठक के बाद संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन और परियोजना से जुड़े अधिकारी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments