लुधियाना : लुधियाना में बीती रात शादी समारोह में फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग दौरान 1 युवक की एडी और टांग पर गोली लगी है। दो युवकों के सिर और अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई है।
जानकारी मुताबिक, शादी समारोह में कुछ युवक हुक्का पी रहे थे कि तभी इलाके के एक युवक ने उनकी वीडियो बना ली। जिसका पता लगने के बाद उस युवक के साथ हुक्का पी रहे युवकों की बहसबाजी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से हाथापाई हुई। दोनों में से किसी एक पक्ष ने गोलीबारी की।
टांग और एडी पर लगी गोली
गोलीबारी में 1 युवक की एडी और टांग पर गोली लगी, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। लोगों के अनुसार, घटना से करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान विनोद, मनप्रीत और सरवजोत के रूप में हुई है।
सरवजोत की एडी और टांग पर गोली लगी है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। सरवजोत को पीजीआई रेफर किया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, थाना टिब्बा के इलाके में आए दिन फायरिंग, लूटपाट और स्नैचिंग जैसी वारदातें होना आम हो गया है। लोग सहम के मारे घरों से बाहर नहीं निकल पाते।
पुलिस को मिले गोलियां के खोल
घटना स्थल पर पहुंची थाना टिब्बा की पुलिस को गोलियां के 4 से 6 खोल बरामद हुए है। पुलिस अभी घायलों के बयान दर्ज करेगी। आज सुबह सिविल अस्पताल में गोली लगने से घायल हुए सरवजोत के सैंपल पुलिस टीम ने लिए है।



