मुंबई : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 81,950 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी है, ये 25,100 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर्स चढ़ें हैं। ट्रेंट 2% से ज्यादा गिरा है।
निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी और 11 में गिरावट है। NSE के मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में बढ़त है। मीडिया, प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े शेयरों में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.67% चढ़कर 48,265 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स आज बंद है।
- कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन में मीड ऑटम फेस्टिवल के चलते शंघाई कंपोजिट में 8 अक्टूबर तक कारोबार नहीं होगा।
- 6 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% चढ़कर 46,694 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.71% और S&P 500 में 0.36% की तेजी रही।
6 अक्टूबर को DII ने 5,036 करोड़ के शेयर्स खरीदे
अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
6 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 313.77 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,036.39 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की है।



