Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडालड़कियों को ड्राइवर ने गालियां दीं, डंडे से मारने दौड़ा:नोएडा में बोला- लोकेशन...

लड़कियों को ड्राइवर ने गालियां दीं, डंडे से मारने दौड़ा:नोएडा में बोला- लोकेशन पता नहीं, मेरी कैब से उतरकर भाग जाओ

नोएडा : नोएडा में कैब से ऑफिस जा रहीं चार लड़कियों को ड्राइवर ने बीच रास्ते उतार दिया। उन्हें खूब गालियां दीं और चिल्लाकर कहा- चल भाग। तुम लोगों को लोकेशन नहीं पता। ऐसे बर्ताव से सकते में आईं लड़कियां कैब से उतर गईं।

इसके बाद आरोपी और भड़क गया। कार से डंडा निकाला और मारने दौड़ा। लड़कियों ने ड्राइवर की करतूत का वीडियो बना लिया और X पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने अलर्ट हो गई और आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी कार भी सीज कर दी।

घटना 24 सितंबर को बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-37 के पास हुई, लेकिन वीडियो गुरुवार को सामने आया।

मामले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहला दो से तीन सेकेंड का है। इसमें कैब ड्राइवर लड़कियों पर चिल्ला रहा है। वह कहता है कि लोकेशन पता नहीं, चल उतरकर भाग। दूसरा 18 सेकेंड का है।

इसमें ड्राइवर डंडा निकालकर लड़कियों को मारने के लिए दौड़ता है। गालियां देता है। लड़कियां पुलिस को कॉल करने और वीडियो बनाने की बात कहती हैं। कैब ड्राइवर वीडियो डिलीट करने की धमकी भी देता है।

गाजियाबाद के संजय नगर की रहने वाली लड़की ने सेक्टर-39 केस दर्ज कराया। लड़की ने बताया- मैं बुधवार को अपने घर से 3 सहेलियों के साथ बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन उतरी।यहां से सेक्टर-128 ऑफिस जाने के लिए कैब बुक की। मैंने अपने फोन में लोकेशन लगाई और ड्राइवर से कहा कि अंडरपास से होकर चलो, क्योंकि यूटर्न लेने पर सेक्टर-37 चौकी के सामने जाम मिलता है।

इसी बात को लेकर ड्राइवर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। कार से हम सभी को नीचे उतार दिया। 500 मीटर ही चल पाए थे, लेकिन उसका भी किराया मांगने लगा। हम लोगों ने विरोध किया तो ड्राइवर ने डंडा निकाल लिया और मारने के दौड़ा। गंदी-गंदी गाली देने लगा।

लड़की ने बताया कि मैंने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें पुलिस को टैग किया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। फिर मैंने थाने जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार

एसीपी फर्स्ट प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि लोकेशन को लेकर एक कैब चालक का लड़कियों से विवाद हो गया था। मामले में युवतियों से संपर्क कर लिखित में शिकायत लेकर केस दर्ज किया गया। कैब ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बृजेश कुमार के रूप में हुई है। वह फर्रुखाबाद का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments