नोएडा : उत्तर प्रदेश अब व्यापार, संस्कृति और तकनीक के संगम का केंद्र बनने जा रहा है। 25 से 29 सितंबर तक नोएडा में होने वाला ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025’ केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की शक्ति, समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है।
इस भव्य आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
मुख्य आकर्षण:
350+ स्टॉल्स,
2400 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक,
10 लाख से अधिक आगंतुकों की उम्मीद,
₹5000 करोड़ तक के व्यापारिक सौदों की संभावना,
AI और स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस,
सांस्कृतिक विविधता और लोक कला का भव्य मंचन
ODOP Pavilion: “लोकल टू ग्लोबल” की उड़ान
हर जिले के खास उत्पादों को दर्शाता ODOP पवेलियन इस बार ग्लोबल मार्केटप्लेस का अनुभव देगा। यह न केवल खरीदारी का केंद्र होगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों की कला, संस्कृति और इतिहास को भी दर्शाएगा।
40 जनपदों के उत्पाद शामिल:
- वाराणसी की बनारसी साड़ी
- कन्नौज का इत्र
- फिरोजाबाद की ग्लास आर्ट
- मुरादाबाद का मेटल फर्नीचर
- मेरठ का स्पोर्ट्स सामान
- लखनऊ का चिकनकारी गारमेंट्स
- अलीगढ़ के ताले और मेटल क्राफ्ट
- और कई अन्य जिलों की विशिष्ट पहचान
टेक्नोलॉजी हब: पहली बार AI Pavilion
इस बार पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का लाइव डेमो देखने को मिलेगा।
200 वर्ग मीटर में फैला भव्य AI पवेलियन,
स्टार्टअप ज़ोन और इनोवेशन एरिया,
सरकार की तकनीकी पहल और डिजिटल परिवर्तन की झलक
संस्कृति का रंगमंच: हर दिन नया उत्सव
हर दिन शाम को होंगे लोकनृत्य, म्यूज़िकल परफॉर्मेंस, फैशन शो और पारंपरिक प्रस्तुतियाँ:
25 सितंबर: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, कत्थक, गायक बैंड
26 सितंबर: फॉक फ्यूजन, कृष्ण लीला
27 सितंबर: पद्म श्री मालिनी अवस्थी, फैशन शो (खादी पर आधारित)
28-29 सितंबर: बुंदेली, आदिवासी और ब्रज नृत्य, जलज श्रीवास्तव, अनुराधा शर्मा आदि की प्रस्तुति
स्पेशल: सेल्फी ज़ोन और लाइव इंटरएक्शन
जैसे ‘पीकॉक कृष्णा बूथ’ और ‘जंगल वॉरियर ज़ोन’ में ट्रेडिशनल गेटअप के साथ फोटो खिंचवाने का मौका।
बिजनेस मीटिंग्स और सेशंस:
हर दिन विभिन्न क्षेत्रों पर उच्चस्तरीय सत्र आयोजित होंगे:
MSME, जियो-पॉलिटिकल मार्केटिंग
डिफेंस कॉरिडोर पर चर्चा
हॉर्टिकल्चर व फूड प्रोसेसिंग,
स्किल डेवलपमेंट, शुगर इंडस्ट्री, हेल्थ सेक्टर
खादी, ODOP, फाइनेंस व इन्वेस्टमेंट सत्र
ये सेशंस उद्योगों, निवेशकों और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाएंगे।
यूपी टूरिज्म का प्रमोशन:
यूपी टूरिज्म विभाग की तरफ से लगाए गए थीम बूथ्स, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्स, और टूरिस्ट ब्रोशर के ज़रिए पर्यटकों को प्रदेश के विविध स्थलों की जानकारी दी जाएगी।



