सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘शहरी सेवा शिविर’ की शुरुआत की, कहा – “जनता को सीधे लाभ, हर समस्या का त्वरित समाधान”
जयपुर | राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आमजन को बड़ी राहत देते हुए ‘शहरी सेवा शिविर अभियान’ की शुरुआत की है। इन शिविरों के माध्यम से राज्यभर में लोगों को मकान, ज़मीन, दुकान, लीज, प्रमाण पत्र और शहरी सेवाओं से जुड़े सैकड़ों काम एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मालवीय नगर कम्युनिटी सेंटर में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा
“अब जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार खुद आपके द्वार तक पहुंच रही है। सेवा शिविरों के ज़रिए जनता के वर्षों से अटके काम चंद मिनटों में पूरे होंगे।”
लीजधारकों को बड़ी राहत: ब्याज 100% माफ, मूल राशि में भी भारी छूट
राज्य सरकार ने लीज राशि जमा करने वालों के लिए विशेष छूट योजना लागू की है:
बकाया लीज राशि यदि कोई नागरिक एकमुश्त जमा करता है
तो उस पर लगा पूरा ब्याज माफ किया जाएगा (100%)
और लीज की मूल राशि में 60% तक की छूट भी दी जाएगी।
कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के भूखंडधारियों को बिना ब्याज के पट्टे दिए जाएंगे।
बिना रजिस्ट्री वाले भूखंड अगर बार-बार बेचे गए हैं, तो आख़िरी खरीदार को बिना किसी पेनल्टी के पट्टा मिलेगा।
मकान बनाने वालों को नक्शा पास करवाने में 50% तक राहत
जो व्यक्ति मकान निर्माण की स्वीकृति (G+1) लेते हैं, उन्हें अब:
भवन मानचित्र शुल्क में 50% की छूट
सिर्फ ₹30 प्रति वर्गमीटर शुल्क देना होगा।
उपविभाजन और पुनर्गठन पर भी छूट दी गई है:
- 250 वर्गमीटर तक – ₹19 प्रति वर्गमीटर
- 251–500 वर्गमीटर – ₹38 प्रति वर्गमीटर
- 501–1000 वर्गमीटर – ₹57 प्रति वर्गमीटर
शिविरों में मिलेंगी ये सभी सेवाएं – ‘वन स्टॉप समाधान’
शिविरों में एक ही जगह पर दर्जनों शहरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं:
जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र
जाति, आय, निवास, विकलांगता प्रमाण पत्र
लीज डीड, फ्री-होल्ड पट्टे, नामांतरण
भवन निर्माण अनुमतियाँ, फायर एनओसी
ट्रेड लाइसेंस, डेयरी बूथ परमिट
सीवर कनेक्शन, मोबाइल टावर अनुमति
प्रॉपर्टी आईडी, साइनबोर्ड लाइसेंस
पीएम स्वनिधि ऋण वितरण, पीएम सूर्य घर योजना
सार्वजनिक पार्क, सामुदायिक केंद्र, रैन बसेरों का विकास
स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नई लाइट्स की स्थापना
गंदगी वाले ब्लैक स्पॉट्स का उन्मूलन
आवारा पशुओं की धरपकड़ अभियान
प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण
जयपुर JDA और निगम क्षेत्रों में ऐसे लगेंगे शिविर
JDA क्षेत्र:
17–20 सितंबर: जोन 1, 2, 4, 9, 10
23–26 सितंबर: जोन 3, 7, 8, 11, 13, 14
1–7 अक्टूबर: जोन 5, 6, 12
8–17 अक्टूबर: पीआरएन उत्तर (चित्रकूट), दक्षिण (मानसरोवर)
नगर निगम हेरिटेज:
17 सितंबर: वार्ड 60-66 (मंडी खटीकन सामुदायिक केंद्र)
18 सितंबर: वार्ड 90-95 (अंबेडकर भवन, घाट की गूणी टनल)
सीएम का स्पष्ट संदेश: “अब शिकायत नहीं, समाधान मिलेगा – वह भी मौके पर”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा शिविर पखवाड़े के ज़रिए सरकार राज्य के हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है, खासतौर पर उन तक, जो अब तक वंचित रह गए थे।



