Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाकिसानों के लिए खुशखबरी!

किसानों के लिए खुशखबरी!

गौतमबुद्धनगर में शुरू हुआ निःशुल्क सरसों मिनीकिट वितरण, 25 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

गौतमबुद्धनगर : राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की मुहिम के तहत गौतमबुद्धनगर के किसानों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। राज्य सहायतित तिलहन मिनीकिट वितरण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क सरसों बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे।

कुल 500 मिनीकिट होंगे वितरित – विकासखंडवार लक्ष्य इस प्रकार है:

विकासखंडलक्षित मिनीकिट
दादरी150
बिसरख75
दनकौर125
जेवर150

कौन कर सकता है आवेदन?

  • पंजीकृत कृषक (जिनका नाम कृषि विभाग के पोर्टल पर दर्ज है)
  • जो किसान सरसों की बुवाई करना चाहते हैं
  • आवेदन कैसे करें?
  • किसान भाई ऑनलाइन माध्यम से स्वयं बुकिंग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक पोर्टल:
  • http://agridarshan.up.gov.in
  • जरूरी जानकारी:
  • किसान का पंजीकरण संख्या
  • विकासखंड का चयन
  • मोबाइल नंबर आदि
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025

जल्दी करें! सीमित संख्या में उपलब्ध हैं मिनीकिट

यह योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर चलाई जा रही है। इसलिए किसान भाइयों से आग्रह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और शीघ्र आवेदन करें।

सहायता और संपर्क हेतु:

यदि किसी किसान को आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है या अधिक जानकारी चाहिए, तो वह अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं:

  • जेवर
  • दादरी
  • बिसरख
  • दनकौर

इस योजना के लाभ:

  • शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सरसों बीज का मुफ्त वितरण
  • किसानों को कम लागत में अच्छी उपज का अवसर
  • सरकारी पोर्टल से पारदर्शी एवं सरल पंजीकरण
  • तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देकर आर्थिक मजबूती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments