Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपंजाबकांग्रेस प्रधान वड़िंग बोले-पंजाब को चाहिए 25 हजार करोड़:बाढ़ राहत को लेकर...

कांग्रेस प्रधान वड़िंग बोले-पंजाब को चाहिए 25 हजार करोड़:बाढ़ राहत को लेकर पीएम को लिखा पत्र, कहा- यह राजनीति का वक्त नहीं

जालंधर : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ राहत पैकेज पर नाराजगी जताई।

वड़िंग ने कहा कि 9 सितंबर को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन जो राहत पैकेज घोषित किया गया, वह बहुत कम और निराशाजनक है।

उन्होंने लिखा कि इतनी बड़ी तबाही के बाद उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री पंजाब के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वड़िंग ने यह भी कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है।

वड़िंग की मांग- पंजाब को 25 हजार करोड़ का पैकेज मिले

वड़िंग ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि पंजाब को कम से कम 25,000 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत पैकेज बहुत कम दिया है।

पहले कांग्रेस ने 50,000 करोड़ रुपए की मांग रखी थी, लेकिन मौजूदा हालात में भी 25,000 करोड़ की मदद तुरंत मिलनी चाहिए।

वड़िंग ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन इसका खामियाजा बाढ़ प्रभावित लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग केंद्र से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं और इस मुश्किल समय में राजनीति से ऊपर उठकर फैसला लिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments