Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeबिहारकांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक आज:दिल्ली में तय होंगी सीटें,...

कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक आज:दिल्ली में तय होंगी सीटें, बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे पर भी फैसला

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक दिल्ली में होगी। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा और साथ ही टिकट बंटवारे पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस अपनी सीटों की दावेदारी पर भी चर्चा करने जा रही है। वहीं, मजबूत सीटों पर प्राथमिकता तय की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की मौजूदगी में यह बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम इस बैठक में भाग लेंगे। उनके साथ विधायक दल नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में पार्टी के नेता मदन मोहन झा भी मौजूद रहेंगे।

स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट होगी पेश

इस मीटिंग में बिहार में हुए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की रिपोर्ट राहुल गांधी को पेश की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, प्रणीति शिंदे और इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में दावेदारी पेश करने के लिए बिहार के सभी संभावित कैंडिडेट दिल्ली पहुंच गए हैं।

दावेदारों को एक-एक कर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने अपनी रणनीति और क्षेत्र की रिपोर्ट पेश करने का मौका दिया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, वन-टू-वन बातचीत, पार्टी मानकों की जांच और प्रदेश नेतृत्व से फीडबैक भी लिया जाएगा।

जीती हुई सीटों पर गंभीरता से विचार कर रही कांग्रेस

कांग्रेस अपनी जीती हुई सीटों पर गंभीरता से विचार कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 70 सीटों में सिर्फ 19 जीती थी। महागठबंधन में दूसरे दलों की भी एंट्री हो गई है। पशुपति पारस की RLJP और झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की JMM को भी अब सीट दी जाएगी।

नए सहयोगियों के आने से हर बड़े दल को त्याग करना है। ऐसा माना जा रहा है कि महागठबंधन में दूसरे दलों के आने के बाद कांग्रेस के हिस्से में करीब 66 सीटें आ सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments