Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डालने पर कार्रवाई:सेक्टर ज्यू वन के पास...

ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डालने पर कार्रवाई:सेक्टर ज्यू वन के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक लाख का जुर्माना

गौतम बुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की क्यूआरटी ने सेक्टर ज्यू वन के पास अवैध कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की है। टीम ने रात में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने जानकारी दी। सेक्टर ज्यू वन के पास सर्विस रोड पर कूड़ा डालते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया। इस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी क्षेत्र में दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ा गया। उस पर भी 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

प्राधिकरण ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मालिकों को जुर्माना भरने के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे। इससे पहले 3 सितंबर को भी क्यूआरटी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए थे। तब भी एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि अवैध कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments